Share

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा महिलाएं त्रस्त हैं और सरकार से बराबर इसके दाम घटाने की मांग की जा रही है, लेकिन वह दाम घटाने की बजाए बढ़ा रही है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने दाम घटाने की बजाय आज एलपीजी सिलेंडर के दाम 3.50 रुपए बढ़ा दिए हैं। देश की गृहणियां गैस सिलेंडर की भारी कीमत के कारण चूल्हे की तरफ आने को मजबूर हो रही हैं और गांव में अब लकड़ी का इस्तेमाल भोजन बनाने के लिए किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर हर घर से जुड़ा मुद्दा है और महिला कांग्रेस की सदस्य तथा देश की अन्य महिलाएं सरकार से पूछती हैं कि एलपीजी के दाम कब कम होंगे। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के समय पेट्रोल 71 रुपए था लेकिन आज 105 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

 

 

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी महंगाई को लेकर कहा है कि 45 दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपए बढ़े हैं और आज फिर इसके दाम में 3.50 रुपए और बढाए गये हैं। साठ दिन में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 457.50 बढ़ाने के बाद आज फिर आठ रुपए बढ़ाए गये हैं। लगभग दो करोड़ परिवारों का दूसरी बार सिलेंडर रिफिल भरना नामुमकिन करके मोदी सरकार की ईंधन लूट हर दिन छोटी-बड़ी किस्तों में जारी है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page