hellobikaner.in

Share

लूणकरनसर hellobikaner.in आज सुबह एक महिला पानी भरते हुए नहर में जा गिरी। इस घटना की जैसे ही लोगों को सूचना मिली लोगों ने महिला के परिवार वालों को सूचित किया। जानकारी के अनुसार गोताखोरों की मदद से महिला की नहर में तलाश जारी है। मौके पर पुलिश पहुँच चुकी है।

 

जानकारी के अनुसार यह घटना लूणकरनसर उत्तमदेसर गांव के पास कंवरसेन लिफ्ट की है। जहाँ कमला जाट नामक महिला पानी भरने के लिए गई जहाँ पर उसका पैर फिसल गया और वो नहर में गिर गई। बताया जा रहा है की महिला को तैरना नहीं आने की वजह से वो बाहर नहीं निकल सकी। नहर के आस-पास खड़े लोगों ने महिला को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन महिला पानी में बहकर आगे निकल गई।

पुलिस मौके पर मौजूद है और गोताखोर नहर में महिला की तलाश कर रहे है। लेकिन अभी तक महिला पता नहीं चल सका है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page