hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, हनुमानगढ़।  बीकानेर के हनुमानगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक महिला ने पुलिस थाने के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक महिला 80 प्रतिशत तक झुलस गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है जहाँ महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है की लिव इन पाटर्नर ने साथ जाने से मन किया तो महिला ने पुलिस थाने के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। महिला का नाम सरोज बताया जा रहा है जिसकी उम्र 30 वर्ष है महिला रतनपुरा की निवासी है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला संजय नाम के व्यक्ति के साथ पिछले तीन से चार महीनों से लिव इन रिलेशनशिप रह रही थी।

कुछ दिनों से जब संजय घर नहीं आया तो जिसको लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाना चाहती थी। उधर पुलिस ने अनुसार व्यक्ति लापता नहीं हुआ बल्कि अपने घर अपनी पत्नी के साथ रह रहा है। पुलिस के फोन करने पर व्यक्ति थाने पहुँच गया। इस दौरान महिला ने व्यक्ति को साथ चलने को कहा उस पर व्यक्ति ने मना कर दिया।

महिला साथ रहने पर अड़ी रही, अचानक महिला थाने से बाहर गई और स्कूटी की डिक्की में पेट्रोल से भरी बोलत निकलकर खुद पर छिडकलिया और आग लगा ली। हालाँकि महिला ने कहा वो किसी पर कार्यवाई नहीं करना चाहती वो केवल व्यक्ति के साथ रहना चाहती है।

महिला के एक करीब 12 साल की बच्ची भी है उसके पति की मौत हो चुकी है। फ़िलहाल महिला काफी जल चुकी है उसको वर्तमान में  जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page