hellobikaner.in

Share
बीकानेर hellobikaner.in मौलिक महिला लेखन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए  राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ द्वारा इस वर्ष प्रारम्भ किए गये पुरस्कार व सम्मान की घोषणा कर दी गई है।

 

इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि आधी दुनिया के रूप में ख्यात महिला वर्ग में साहित्य के प्रोत्साहन और गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद तबके के कल्याण हेतु सामाजिक सरोंकारों को समर्पित व्यक्तित्व की समाज सेवा को मान देने हेतु संस्था के दिवंगत पदाधिकारियों की स्मृति में इस वर्ष से प्रारम्भ किए गये शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार और रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान 14 सितम्बर, 2021 को आयोज्य संस्था के वार्षिकोत्सव में अर्पित किए जायेंगे।

 

 पुरस्कार निर्णय की जानकारी साझा करते हुए  संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार  इस वर्ष जयपुर की साहित्यकार उमा को उनकी चर्चित औपन्यासिक कृति ‘जन्नत जाविदॉं’  के लिए अर्पित किया जाएगा। रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान राजस्थान के प्रोमिनेंट एक्टीविस्ट डॉ.  वीरेन्द्र   विद्रोही, अलवर को उनके सामाजिक सरोकारों को समर्पित अवदान के लिए घोषित किया गया है।

 

उपाध्यक्ष  बजरंग शर्मा  ने बताया कि दोनों विभूतियों को हिन्दी दिवस पर आयोज्य भव्य समारोह में समादृत किया जाएगा। आयोजन समन्वयक महावीर माली ने बताया कि  सम्मान-पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल आदि भी यथा संस्था निर्णय अर्पित किए जायेंगे ।

 

उमा भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन प्रतियोगिता के तहत चयनित राजस्थान की प्रथम महिला रचनाकार। हर वह मुद्दा जिसका सम्बन्ध पाठक के आम जीवन से है, हर वह सरोकार जो मानवता से जुड़ता है, चाहे राजनीति हो या सिनेमा या समाज, कला-साहित्य, संगीत हो या फैशन या फिर ज्वलंत मुद्दे, उमा के पसंदीदा विषय रहे हैं। पुरस्कार हेतु चयनित यह उपन्यास जिंदगी के तनावों तथा दवाबों के साथ ही, जिन्दगी में निरन्तरता को रेखांकित करता है। बदलते वक्त में जिंदगी की बदलती जरूरतें और बदलती मान्यताओं का जीवतं दस्तावेज है यह कृति।

 

डॉ.  वीरेन्द्र   विद्रोही – रंगमंच से जुड़ाव रखने वाले और राजस्थान सरकार से सम्मानित विद्रोही मत्स्य मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान, अलवर में निरन्तर सेवाओं के साथ भारत ज्ञान-विज्ञान समिति, सम्पूर्ण साक्षरता, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, भू अधिकार, महिला उन्नयन, आनंददायी शिक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में ख्यात रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स, दैनिक नवज्योति, लोकमत, चरखा फीचर्स सहित अनेक समाचार-पत्रों से भी जुड़े रहे हैं। एक्शन वातायन और अमनपथ बुलेटिन के मुख्य संपादक डॉ. विद्रोही समाज के समग्र सर्वागीण विकास के पक्षधर हैं।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page