hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में झगड़े की सूचना सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार के युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है।

 

 

घटना बीकानेर शहर के जस्सूसर गेट के बाहर छोटू मोटू जोशी दुकान के आगे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की कुछ कैम्पर स्वर युवकों ने एक युवक के मारपीट की जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार घायल युवक को लाठियों से पीटा गया था।

 

 

जस्सूसर गेट के बाहर एक बारगी माहौल अफरा तरफी का मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम मुकेश बताया जा रहा है। नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घायल युवक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page