hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com                        चुरू।  जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के तोगावास गांव में आज दोपहर चलती बस से युवक गिर गया। जिससे युवक के सिर पर गंंभीर चोट आई है। घायल युवक को मौके के पर मौजूद लोगो ने भालेरी पीएचसी पहुंचाया। सिर में चोट होने के कारण युवक को प्राथमिक इलाज के बाद डीबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया,  जहंा मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज किया।

 

 

 

 

 

हॉस्पिटल में तोगावास निवसी बनवारीलाल ने बताया कि उसका रिश्तेदार तारानगर के भांभरा निवासी मांगीलाल नायक(३५) आज अपने गांव से तोगावास अपनी बहन से मिलने आ रहा था। तोगावास बस स्टैंड के पास बस से उतर रहा था। स्पीड ब्रेकर हाने के कारण वह चलती बस से नीचे गिर गया।

 

 

 

 

जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। स्टैंड पर मौजुद लोगों ने उसको पहले भालेरी पीएससी पहुंचाया। जहां तबीयत बिगडऩे पर उसे चूरू के डीबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। घायल मांगीलाल एक मजूदर है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page