hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में आपसी बोलचाल होने पर एक युवक ने दुसरे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक के गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम मुकेश व्यास बताया जा रहा है।

 

 

घटना नत्थूसर गेट के बाहर पुष्करणा स्टेडियम के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घायल  मुकेश व्यास ब्रह्मपुरी चौक निवासी बताया जा रहा है। घायल मुकेश को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

घायल मुकेश व्यास के पैर में गंभीर चोट आई है।  धारदार हथियार से हमला किसने किया इसकी अभी तक पुख्ता रूप से जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंची और घायल से पूछताछ शुरू की दी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page