hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                      श्रीगंगानगर। राजस्थान के बीकानेर जिले में लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान संजय नाथ (20) निवासी लूणकरणसर के रूप में हुई है।

 

 

 

 

कल रात लूणकरणसर- कालू मार्ग पर यह दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स टीम एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस को भी इस हादसे की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप किया तो संजय नाथ की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने आज उसका शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page