Mahaveer ranka

Mahaveer ranka

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com                बीकानेर  बीकानेर नगर के विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका की बेटी के विवाह में स्टेज से एक युवक सात लाख रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। इस संबंध में रंाका के सहयोगी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। बैग में रूपए के साथ एक सोने का मंगलसूत्र भी था।

 

 

 

 

उदासर निवासी पवन महनोत ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पवन महनोत पूर्व चैयमेन रांका के करीबी है । विवाह मे उनके पास सात लाख रूपये थे। यह रूपये एक बैग में रखे थे । इसी बैग में सोने का मंगलसूत्र भी था। स्टेज पर जिस समय ग्रुप फोटो चल रहे थे, उस समय अज्ञात व्यक्ति की इस बैग पर नजर थी। जैसे ही बैग पार कर लिया। काफी देर बाद जब बैग संभाला तो सभी के होश छानबीन शुरू कर दी है ये घटना २६ जुन की है इस दिन रिद्धि- सिद्धि होटल बताई जा रही है।

 

 

 

 

न्यास विकास के पूर्व चैयरमैन महावीर रांका के विवाह मे हजारों की संख्या में लोग आए थे। ऐसे मे कई आनजान व बदमाश भी समारोह मे पहुंच गए। आमतौर पर ऐसे लोग सिर्फ भोजन करने ही आते है। लेकिन कुछ लेाग हाथ साफ करने आते है बीकानेर मे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है

रिद्धि- सिद्धि भवन मे लगे सीसीटीवी कैमरे को अब पुलिस देख रही है हांलाकि इस बारे में रांका और महनोत की आरे से कोई वीडियो जारी नहीं किया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page