hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से सोमवार शाम फ्लेगमार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारी, बीएसएफ, हिमाचल पुलिस, राजस्थान पुलिस, आरएसी के जवान शामिल हुए।

 

 

उक्त फ्लेगमार्च का रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी महावीर रांका द्वारा स्वागत किया गया। महावीर रांका ने कहा कि मतदान के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार किया गया है। जिसमें मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके। इस दौरान ओम राजपुरोहित, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, राजेन्द्र सिंह चौहान, तेजाराम राव, नरेन्द्र चंचल, शेरसिंह, दीपक, प्रणव भोजक, सुरेन्द्र सिंह ने फ्लैग मार्च पर पुष्पवर्षा की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page