Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, मनोरंजन डेस्क। सुपर स्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने की घटना सिलसिले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था।

सुपर स्टार सलमान खाने के बांद्रा स्थित गैलक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल को लगभग सुबह 5 बजे दो बाइक सवार युवकों ने चार राउंड फायर किए। उस वक्त सलमान घर पर ही थे। घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा गई।

 

दोनों बाइक सवार सीसीटीवी फुटेज में सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे है।

भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “पश्चिम कच्छ पुलिस ने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई है।”

About The Author

Share

You cannot copy content of this page