Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंदी पर नजर आ रहे है। आए दिन लूट चोरी जैसी खबरें सामने आती रहती है।

 

 

आज बीकानेर के नत्थूसर बास स्थित नवरतन सोनी के घर एक बदमाश लूट के इरादे से घुस गया। गन हाथ में लिए उसने लूट का प्रयास किया लेकिन शोर सुन लोग इक्ट्ठा होने लगे तो बदमाश भाग निकला।

 

मौके पर नया शहर थाना पुलिस पहुंच गई है। सूचना मिलते ही बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंच गई। पुलिस सी सी टी वी कैमेर खंगाल रही है। बताया यह भी जा रहा है की बदमाश के हाथ में जो गन थी वो खिलौने वाली थी।

 

 

पिछले महीने भी कोतवाली थाना क्षेत्र में भी लूट का प्रयास किया गया था। हालांकि उन अपराधियों को पुलिस ने 24 घंटों में पकड़ लिया था।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page