hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in शान्तिलाल रांका की ओर से पीबीएम के जनाना विभाग के सामने नगर निगम व मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा संचालित रैन बसेरे में कम्बल वितरण किया गया।

 

मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के सान्निध्य में रैन बसेरे में उपस्थितजनों को 101 कम्बल वितरित की गई तथा अल्पाहार भी दिया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने वितरण के दौरान कहा कि जरुरत के समय की गई सेवा ही श्रेष्ठ सेवा होती है।

लक्ष्मीदेवी सुराना व शान्तिलाल रांका द्वारा सर्दी के प्रकोप को देखते हुए कम्बल वितरण की शुरुआत को सभी ने सराहा। वितरण के दौरान महावीर सुराना, धर्मचंद रांका, दिलीप रांका, अरविन्द रांका, गुलशन रांका, विमला देवी रांका व हरिकिशन सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page