hellobikaner.in

Share

श्रीगंगानगर (भीम शर्मा) hellobikaner.in श्रीगंगानगर से किन्नू लेकर पश्चिम बंगाल के बनगाँव सफलतापूर्वक ट्रेन पहुंचने के बाद किसान, व्यापारी व वैक्सिंग प्लांट संचालक खासा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस ट्रेन के बाद पंजाब क्षेत्र के व्यापारी व किसान भी अब किन्नू को भविष्य की फायदे वाली फसल मानकर चल रहे हैं। उधर दूसरी ओर उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के अधिकारी भी अपने क्षेत्रा से किन्नू ट्रेन की सम्भावना टटोल रहे हैं। श्रीगंगानगर से किन्नू ट्रेन की लोडिंग के बाद अम्बाला मण्डल के अधिकारी भी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा के अनुसार उत्तर रेलवे के अधिकारियों का दल जल्द ही इस क्षेत्रा का दौरा कर सकता हैं। शर्मा के अनुसार विगत 25 नवम्बर को चंडीगढ़ के ताज होटल में अम्बाला व फिरोजपुर रेल मंडल की संयुक्त बैठक में इस सम्बंध में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल व अम्बाला के डीआरएम जी.एम.सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ इस विषय पर उनकी चर्चा भी हुई थी।

शर्मा ने अधिकारियों को बताया था कि उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल में अबोहर, मलोट से किन्नू लोडिंग की विपुल सम्भावना हैं। अब श्रीगंगानगर से बनगाँव की ट्रेन के बाद इस उम्मीद को पंख लग गये हैं। यहां गौरतलब हैं कि किन्नू को ट्रेन से देश के दूरस्थ क्षेत्रों में भिजवाने का आइडिया भीम शर्मा का ही था।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page