Share

बीकानेर hellobikaner.in आज बीकानेर में कांग्रेस पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में बीकानेर पहुंचे इस दौरान डोटासरा का भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया।

पुलिस की मौजूदगी में हुए इस विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डोटासरा की गाड़ी को रोककर काले झंडे दिखाए।

 

रीट पेपर अनियमितता को को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सरकार का विरोध कर रही है इसी क्रम में आज बीकानेर में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का विरोध किया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया सहित कई भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके से रवाना हुई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page