hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in डीडवानिया एकता मंच के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंगोदिया ने मंच का विस्तार करते हुए बीकानेर संभागीय अध्यक्ष के पद पर बीकानेर निवासी मोहित सिंगोदिया को मनोनीत किया है।

 

 

यह मनोनयन मंच के मुख्य संरक्षक मदन गोपाल तिवाड़ी मंच के सुभाष नाई, रघुवीर सिंह शेखावत, राजेंद्र सिकलीगर, भंवरलाल कच्छावा की अनुशंसा से किया है। सिंगोदिया संपूर्ण बीकानेर संभाग में मंच के सदस्य बनाने कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है।

 

 

 

जारी प्रेस नोट के अनुसार मोहित का कार्य क्षेत्र संपूर्ण बीकानेर संभाग रहेगा। मोहित का  कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक रहेगा। मोहित ने हैलो बीकानेर को बताया की संपूर्ण बीकानेर संभाग के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page