Share

बीकानेर hellobikaner.in  बीकानेर नगर निगम कार्यालय लगातार चर्चा में बना हुआ है। गत दिनों बीकानेर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल जब निगम कार्यालय में सुबह 9.30 बजे पहुंचे तो कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले आज निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने भी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिली तो सफाई व्यवस्था भी बदहाल दिखी।

 

औचक निरीक्षण में मेयर को निगम के अधिकांश अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिसे लेकर मेयर ने नाराजगी जताई है। मेयर ने बताया कि अभी हाल ही में कलेक्टर व संभागीय आयुक्त ने निगम का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के बाद निगम के अधिकारियों की कार्यशैली में कितना बदलाव आया इस उद्देश्य के साथ आज उन्होंने निगम का औचक निरीक्षण किया है।

 

जिसमें यह पाया कि एक भी अधिकारी व कर्मचारी अपने दफ्तार में मौजूद नहीं मिला। मेयर ने बताया कि निगम में यह स्थितियां इसलिए बन रही है क्योंकि यहां स्थाई आयुक्त नहीं है। निगम में प्रर्याप्त कर्मचारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से अपील करती हूं कि बीकानेर नगर निगम की तरफ भी थोड़ा ध्यान दें।

मेयर ने कहा कि निगम में एक माहौल बना दिया गया है कि कोई कहने वाला नहीं है, किसी को बताना जरूरी नहीं है, सब अपने-अपने अधिकारी है। अगर यही हालात रहे तो निगम धरातल पर काम नहीं कर पाएगा। मेयर ने कहा कि काम अधिकारी नहीं करते, शिकायतें निगम को मिलती है। लेकिन निगम में स्थिति क्या है उससे कोई यहां आकर रूबरू नहीं होता। मेयर ने कहा कि बीकानेर नगर निगम एक बड़ा क्षेत्र है, जिसके जिम्मे में पूरे शहर की व्यवस्था है, इन अव्यवस्थाओं के चलते जिम्मेदारियों को निभाना बहुत मुश्किल है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page