hellobikaner.in

Share
बीकानेर hellobikaner.in गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर हनुमानजी के परमभक्त पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने पूनरासर हनुमान मंदिर में धोक लगाकर सम्पूर्ण बीकानेर के लोगों के लिए कुशलक्षेम हेतु पुजा अर्चना कर धोक लगाई।

 

 

सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि इस दौरान मन्दिर के महंतों ने पूर्व मंत्री भाटी को लाल दुप्पटा पहनाया और सरह नथानियाँ गोचर मुहिम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और गायों के लिए इतने बड़े अभियान के लिए ईश्वरीय कृपा का आशिर्वाद दिया।

 

 

भाटी गुरु पूर्णिमा के मौके पर अचानक पूनरासर धाम निजी यात्रा पर हनुमानजी के दर्शन करने के लिहाज से पहुंचे थे, इस दौरान उनके साथ हितेश ओझा और कुछ अन्य कार्यकर्ता थे, इसके बाद भाटी सागर (बीकानेर) सहित श्रीधर जी महाराज के यहां पहुंचे जहां पहले से मौजूद साधु, सन्तों एवं महंतों का आशीर्वाद भी उन्होंने प्राप्त किया।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page