Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर दौरे पर थे। इस दौरान कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत के काफिले को काले झण्डे दिखा दिए।

 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफिला बोथरा चौक से सुजानदेसर राम झरोखा कैलाश धाम जा रहे थे तभी कुछ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं मुख्यमंत्री गहलोत के काफिले को काले झण्डे दिखा दिए।

 

भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास पर सुबह से ही पुलिस की नज़र थी। वेदं व्यास गोविंद सिंह डोटासरा काफिले को काले झंडे दिखा चुके है। दो साल पहले भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सादुल क्लब के आसपास वेद व्यास ने ही काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था।  इसलिए व्यास सुबह से जहाँ जाते वहां उसके साथ पुलिस जा रही थी।

 

बताया जा रहा है की सीएम गहलोत के काफिले को काले झंडे दिखाने में चार लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें ऋषि पारीक, दाऊ सेवग, भव्यदत भाटी व एक अन्य जन का नाम सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री गहलोत के काफिले को काले झंडे दिखाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अरुण आचार्य, मोहन सुराणा सहित कई लोग पुलिस थाने पहुँच गए है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page