Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर ने बीछवाल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस थाना क्षेत्र के आरसीपी कॉलोनी में अज्ञात महिला का शव मिला है।

 

पुलिस को सोमवार देर रात कॉलोनी के वर्कशॉप के ठीक पास वाली रोड के किनारे अज्ञात महिला के शव की सूचना मिली थी।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पुलिस दल व अधिकारियों के साथ पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी।

अज्ञात महिला ने लाल रंग की शादी पहन रखी थी। महिला के चेहरे पर कई घाव के निशान मिले, गला के पास भी काफी खून निकला हुआ मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

 

महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। महिला के शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page