hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भाजपा में आज हुई देवीसिंह भाटी की आज घर वापसी के बाद भाटी के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। जयपुर स्थित पार्टी के कार्यालय में प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेन्द्र राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाटी को भाजपा में शामिल किया।

 

 

 

इस दौरान देवीसिंह भाटी ने कहा कि पांच बाद आपने मुझे छाती पर लगाया इसलिए मैं बहुत गौरवान्वित हूं। जिन परिस्थितियों में कुछ बिन्दुओं पर मैं पार्टी से अलग हो गया था, लेकिन आज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई, जिसमें गिला सिकवा दूर हो गया।

 

बीकानेर के केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी वार्ता हो गयी, हम दोनों संतुष्ट है। आगे बोलते हुए भाटी ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व नरेन्द्र मोदी के कारण गौरवान्वित हो रहा है। ऐसे नेतृत्व व परिवार में मेरा पुन: शामिल होना मेरे लिए खुशी का क्षण है।

 

बीकानेर में देवीसिंह भाटी समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटी एवं आतिंशबाजी कर मनाई ख़ुशियाँ।

बड़ी खबर …कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी की हुई भाजपा में घर वापसी, देखें वीडियो

About The Author

Share

You cannot copy content of this page