hellobikaner.com

Share

ख़बर सर्किल – राजेश के ओझा 

 

सुबह शाह और नड्डा के साथ बैठक, रात को देवीसिंह भाटी की भाजपा में वापसी, क्या राजे की सीएम फेस में हुई एंट्री? एक सप्ताह में दुसरी बार राजस्थान आ सकते है प्रधानमंत्री मोदी!

 

ख़बर सर्किल – राजेश के ओझा, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के जेपी नड्डा और अमित शाह कल जयपुर की ललित होटल में प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक लेते है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सीएम फेस के सभी चेहरे मौजूद रहें।

 

इस बैठक के बाद गजेन्द्रसिंह और वंसुधरा राजे एक साथ बाहर आते नजर आए, बताया जाता है कि राजे के साथ नड्डा और शाह ने अलग से मुलाकात की, लगभग 40 मिनट तक यह मुलाकात चली। इसके बाद जब सुबह के तीन बजे राजे बाहर आई तो चेहरे पर खुशी थी।

 

राजे ने मीडिया के सवालों के जवाब नहीं दिए, गजेन्द्रसिंह ने बैठक का खुलासा नहीं किया। इस बैठक में फिलहाल क्या बात हुई ये तो किसी नेता ने नहीं बताया, शाह और नड्डा ने परिवर्तन यात्रा का प्रदेश के नेताओं से फीडबैक जरूर लिया।

 

सुबह की बैठक खत्म होती है रात को वंसुधरा राजे गुट के देवीसिंह भाटी जैसे कद्दावर नेता की पांच साल बाद भाजपा में घर वापसी हो जाती है। देवीसिंह केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विरोधी माने जाते थे। लेकिन रात देवीसिंह भाटी ने भाजपा ज्वॉइन करते ही अर्जुनराम के बारे में बालते हुए कहा कि हमारी बात हो गई हम दोनों संतुष्ट है।

 

राजनीति के जानकारों का मानना है कि देवीसिंह भाटी की भाजपा में वापसी होने के बाद बीकानेर की सातों विधासनसभा सीटों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। इन सातों विधानसभा सीटों पर भाटी के समर्थकों की अच्छी खासी संख्या बताई जाती है।

 

इससे साफ हो गया है कि भाजपा डैमेज कंट्रोल के मोड पर आ गई है वो इस विधानसभा चुनाव में छोटे से छोटे डैमेज को मैनेज करने में जुट गई है। भाटी के भाजपा में आने से भाटी समर्थक एक्टीव होंगे जिससे भाजपा को फायदा होगा।

 

इस सब के बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी की क्या वंसुधरा राजे की सीएम फेस की रेस में एंट्री हो गई है? वंसुधरा राजे का राजस्थान की चालीस से ज्यादा सीटों पर सीधा प्रभाव माना जाता है ऐसे में बिना सीएम फेस के भाजपा चुनाव लडऩे जा रही है। पार्टी की ओर से ये संदेश एक बार फिर से दिया गया है कि विधानसभा चुनाव में फिलहाल कोई सीएम फेस नहीं होगा, सब कमल के फूल पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, चुनाव के बाद पार्टी ही सीएम पद को लेकर कोई फैसला करेगी।

 

इस बीच खबर ये भी है कि 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी फिर से राजस्थान आ सकते है और अगर ऐसा होता है तो एक हफ्ते में यह प्रधानमंत्री मोदी को दूसरा दौरा होगा। इससे लगता है की भाजपा लोकसभा चुनाव के फाइनल मुकाबले से पहले राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देख रहे है।

 

हैलो बीकानेर व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

https://whatsapp.com/channel/0029Va9lAkRIyPtYZwW6MF1U

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page