Share

बीकानेर hellobikaner.in आये दिन बीकानेर जैसे शांत शहर में फायरिंग जैसी घटनाएँ होती रहती है। आज नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस के द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ के बाद भी ऐसी घटनाए सामने आती रहती है।

 

मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना इलाके के भीम नगर में मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने एक युवक पर फायर किया। फायरिंग करने वाले दोनों युवकों के चेहरे पर कपड़ा लगाया हुआ था। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है जिसे बीकानेर के ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है।

 

घायल युवक बीकानेर के पारीक चौक निवासी महादेव बताया जा रहा है। युवक के पैर में गोली गई है। घायल युवक के परिवार के लोग भी पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुँच गए है। फायरिंग की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।  इस घटना के बाद पुलिस ने अलग अलग जगहों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। फायरिंग करने वाले युवकों के चेहरे पर चेहरे पर कपड़ा लगा होने के कारण उन्ही अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page