सुखदेव सिंह गोगामेडी

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेडी पर फायरिंग की ख़बरें सामने आ रही है। सुखदेव सिंह गोगामेडी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में सुखदेव सिंह गोगामेडी को भर्ती करवाया गया था।

 

 

 

जयपुर के श्याम नगर दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना बताई जा रही है। इस मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया है। सुखदेव सिंह गोगामेडी के कार्यालय पर ही अज्ञात लोगों ने उनपे फायरिंग की। जानकारी के अनुसार फायरिंग में गनमैन को भी गोली लगी है। शूटर नीले कलर की स्कूटी लेकर फ़रार हुए।

फायरिंग करने वालों की संख्या चार बताई जा रही है, पैदल ही आकर फायरिंग की गई। श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पड़ताल की जा रही है।

 

अस्पताल के बाहर समाज के लोग ज्यादा संख्या में एकत्रित हो गए है।  लोगों ने बताया की डॉक्टर ने अभी कुछ नहीं बताया जा रहा है। गार्ड के पाव में गोली गलने की जानकारी मिल रही है। गोगामेडी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page