hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ के साथ बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव नितिन वत्सस महासचिव डॉ.पी.के.सरीन, महासचिव राहुल जादुसंगत ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़ से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा से जयपुर स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उनकी जीत पर बधाई देते हुए बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से उनको गुलदस्ता भेट किया।

 

 

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और साथ गए प्रतिनिधि मंडल ने संगठन में मजबूती के साथ कार्य करने का भरोसा देते हुए कहा की आपके मार्गदर्शन में और अधिक मेहनत करके पार्टी को लोकसभा में विजय दिलाएंगे।

 

 

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेसी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page