Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, मनोरंजन डेस्क। टीवी दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी धारावाहिक सी आई डी के फेमस कलाकार इंस्पेक्टर फेडरिक्स अब इस दुनिया में नही रहे।

CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिस्क का किरदार निभाने वाले दिनेश फड़नीस का आज 5 दिसंबर को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बीमारी के वजह से दिनेश कुछ दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। CID के ही एक दुसरे एक्टर ने कहा की उनको हार्ट अटैक नहीं आया था उनको हेल्थ प्रॉब्लम थी।

दिनेश वेंटीलेटर पर थे उनकी तबियत ज्यादा नाजुक बताई जा रही थी। आज दिनेश ने दम तोड दिया। दिनेश के निधन के बाद उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है। दिनेश ने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page