flight

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। इस तेज रफ़्तार से चल रही जिन्दगी में समय की बचत कौन नहीं करना चाहेगा। लोग आजकल एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल कर रहे है। जिससे वो कम समय में एक स्थान से दुसरे स्थान पहुँच सके।

 

 

बीकानेर में भी फ़्लाइट शुरू हो रखी है। बीकानेर में आज ही के दिन मतलब 27 सितम्बर 2017 को नाल एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली फ़्लाइट ने उडान भरी थी।

 

लेकिन किसी कारणों से ये उडान काफी लम्बे समय से बंद पड़ी थी। बीकानेर के नाल सिविल एअरपोर्ट ने आज सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट से एक ट्विट कर ये जानकारी दी है की, दिल्ली-बीकानेर फ़्लाइट 06 अक्टूबर से पुन: बहाल हो रही है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार ये उडान सप्ताह में सिर्फ दो दिन के लिए ही शुरू हो रही है।

हालाँकि बीकानेर से कोलकाता और मुंबई के लिए भी काफी संख्या में लोग रोज ट्रेवल करते है। लेकिन बीकानेर से फ़्लाइट नहीं होने के कारण ये लोग जयपुर या दिल्ली से फ़्लाइट पकड़ कर कोलकाता और मुंबई जाते है। सप्ताह में एक फ़्लाइट कोलकाता और मुंबई के लिए भी शुरू की जा सकती है।

 

अलायंस एयर ने शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि बीकानेर से दिल्ली के बीच सोमवार और शुक्रवार के दिन यात्रियों को उड़ान की सुविधा मिलेगी। अब 28 अक्टूबर 2023 तक कुल सात ही फ्लाइट इस मार्ग पर मिलेगी। 6, 10,13,17,20,24,28 अक्टूबर 2023 को ही फ्लाइट अब मिल सकेगी।

 

दिल्ली से बीकानेर (Delhi to Bikaner) के बीच फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अनुसार दोपहर 1ः45 बजे फ्लाइट दिल्ली से टेकऑफ होगी। यहां से रवाना होने के बाद 3ः15 बजे नाल एयरपोर्ट, बीकानेर पर पहुंचेगी। वापसी में बीकानेर से 3ः40 बजे टेकऑफ कर 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page