Prahlad Joshi

hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती नज़र आ रही है। प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय मंत्री लगातार दौरे करते दिखाई दे रहे है।

 

 

आज बीकानेर में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान भाजपा चुनाव प्रभावी प्रहलाद जोशी पहुंचे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज जोशी बीकानेर की सातों विधानसभा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

 

संभावना ये भी जताई जा रही है कि प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी दावेदारी कर रहे नेताओं से वन टू वन मुलाकात भी कर सकते हैं । चुनावी साल में चुनाव से 2 महीने पूर्व कि ये बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक है। बैठक में चुनाव से संबंधित मुद्दों पर गहन चिंतन किया जाएगा।

फिलहाल जोशी होटल लक्ष्मी निवासी में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में वर्तमान की सरकार हर क्षेत्र में फेलियर रही और इसी का नतीजा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहूमत से सरकार बनाने जा रही है।

प्रहलाद जोशी का बीकानेर एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओ कार्यकर्ताओं स्वागत किया। स्वागत में भाजपा देहात के जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ,मोहन सुराणा , अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी ,पूर्व जिलाअध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मनीष सोनी , महेश मुंड, चंद्र गहलोत ,कमल आचार्य और अनिल हर्ष मौजूद रहे ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page