hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                                       जयपुर।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में जारी प्रचंड गर्मी एवं लू के मद्देनजर राज्य सरकार को किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी रखनी चाहिए।

गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया हैं। मौसम विभाग ने 25 और 26 मई का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें कुछ जगह तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में लू और अधिक तापमान के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है।

उन्होंने लोगों से निवेदन किया हैं कि गर्मी से बचने की पूरी सावधानी अपनाएं। जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें एवं शरीर में हाइड्रेशन रखने के लिए पानी पीते रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page