hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, hellobikaner.com                                   जयपुर। राजस्थान में पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर रविवार को फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम जयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई।

 

 

चतुर्वेदी ने बताया कि इनके अलावा भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके खींवसर विधानसभा क्षेत्र के नेता भागीरथ सिंह महरिया, बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रशान्त सिंह परमार तथा नावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के भाई तथा भाजपा नेता दारा सिंह चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  रंधावा ने इन सभी का कांग्रेस में आने पर स्वागत किया। शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा कराये गये लोक कल्याणकारी कार्यों से प्रदेश की जनता को लाभ मिला है जिससे प्रभावित होकर वे कांग्रेस में शामिल हुए है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page