Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com                जयपुर  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज  चोटिल हो गए। उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सीएम गहलोत के पैर में चोट लगने के कारण उन्हें SMS अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीएम आवास पर किसी नुकीली चीज से पैर की अंगुली में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें SMS अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सीएम गहलोत का इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

 

जानकारी अनुसार चिकित्सकों ने गहलोत के पैर का एक्स-रे कराया है। सीएम गहलोत के चोटिल होने की खबर मिलने के बाद मंत्री महेश जोशी और मंत्री परसादी लाल मीणा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी वहां मौजूद हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page