hello bikaner

hello bikaner

Share

बीकानेर hellobikaner.com बीकानेर संभाग के गंगानगर जिले में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त वस्त हो गया है। हालाँकि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। गंगानगर में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है।

 

श्रीगंगानगर जिला कलक्टर रूक्मणि रियार सिहाग ने आज आदेश जारी कर बताया है की जिले में गत दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सामान्य जन-जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान स्थिति व मौसम विभाग की आगामी चेतावनी को देखते हुए श्रीगंगानगर शहर की समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों को आगामी आदेशों तक बंद किया जाता है।

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर में बारिश इतनी ज्यादा हुई है की बचाव के लिए सेना को यहाँ बुलाया गया है। सेना यहाँ शहरी इलाके में जमा पानी को बाहर निकालने का काम कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर मौसम वैधशाला में जुलाई माह में आज रिकॉर्ड तोड़ 224mm बारिश दर्ज की गई है। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक बारिश 107.7 mm, 18 जुलाई, 1978 को दर्ज की गई थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page