hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                     बीकानेर। बीकानेर के नत्थूसर गेट के बाहर नयाशहर थाना क्षेत्र के रामदेव पार्क के पास भाटोलाई स्थित एक मकान अचानक से गिर गया। मकान गिरने से आस-पास में अफरा तफरी मच गई।

 

 

 

जानकारी के अनुसार मकान के अचानक गिरने से एक व्यक्ति मलबे में दब गया जिसे काफी देर बाद बाहर निकाला गया और बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

 

बताया जा रहा है की यह मकान दो मंजिला बना हुआ था। मकान में दबने वाले व्यक्ति का नाम विजय कुमार हर्ष बताया जा रहा है। घायल अवस्था में इस व्यक्ति को पीबीएम अस्पताल लाया गया था जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही बीकानेर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद पीबीएम अस्पताल पहुँच गए।

 

 

 

आपको बता दें बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है जिससे शहरी क्षेत्र में कच्चे मकान व कमजोर मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page