hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                     बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के अपराध में वाछित १० हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

20 अप्रेल को परिवादीया ने थाने में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि दीपक पुत्र दुलाराम जाति नायक निवासी श्रीरामसर पुलिस थाना गंगाशहर के साथ वो लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

 

 

 

आरोपी ने धोखे में रखकर उसके साथा अवैध संबंध बनाये जिसके कारण परिवादीया प्रेगनेन्ट हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर पुलिस ने एक टीम का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिस देने शुरू कर दी।

 

 

 

लेकिन आरोपी गिरफ्तारी के भय से अपने ठिकाने बदलता रहा व गिरफतार नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने इस आरोपी पर १० हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया और तलाशी जारी रखी।

 

 

 

तलाशी के दौरान आज दिनांक २० जुलाई को बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में आरोपी दीपक को दस्तयाब किया बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

 

 

इस कार्यवाही में पुलिस टीम में :
०१ महावीर प्रसाद पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी
०२ रोहिताश भारी एचसी २२ पुलिस थाना जेएनवीसी
०३ सुरेन्द्र कुमार हैड कानि १७४ पुलिस थाना जेएनवीसी
०४ दिपक यादव हैड कानि साइबर सैल बीकानेर
०५ राकेश कानि ५७७ पुलिस थाना जेएनवीसी
०६ पुखराज कानि १०५७ पुलिस थाना जेएनवीसी
०७ हरफुल यादव कानि १६७१ पुलिस थाना जेनएनवीसी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page