hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। श्री गणेश दास दम्माणी चैरिटेबल ट्रस्ट ( बीकानेर ) के द्वारा किये जा रहे जनसेवार्थ कार्यों के अन्तर्गत आज अपना घर आश्रम, जयपुर रोड पर 235 प्रभुओं को नये वस्त्र प्रदान किये गये एवं अल्पाहार करवाया गया।

 

 

 

ट्रस्ट की सालाना बैठक जो कि दम्माणी हैरीटेज, रामदेव पार्क के पास स्थित भवन में आयोजित हुई। इसी में पधारे सारे दम्मानी  बन्धुओं ने इसमें शिरकस्त की। बाद में सांयकाल को सावन के पवित्र महीने में आराध्य देव श्री शंकर भगवान का रूद्राभिषेक  बड़े ही मंत्रोच्चार के साथ किया गया एवं महाआरती में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। तत्पश्चात संगीत- संध्या का भव्य कार्यक्रम ‘एक शाम महादेव  के नाम ‘ कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

जिसमें सुशील दम्माणी ने अपने साथी कलाकारों के साथ भक्तिमय गीतों से शमा बांधा। वहीं सभी ने मधुर संगीतमय वातावरण में महाप्रसाद का ग्रहण किया। दिन में सालाना बैठक आयोजित की गई। बैठक में पधारे प्रमुख नरोत्तम जी दम्माणी ( मुम्बई ), सुरेश दम्माणी ( कोलकाता), मोहन दम्माणी,  राजेश दम्माणी, गिरीराज दम्माणी, मदन दम्माणी, किशोर दम्माणी, इन्द्र दम्माणी, मदन मोहन दम्माणी, याज्ञवल्क्य दम्माणी आदि प्रमुख थे। उपरोक्त जानकारी दम्माणी पंचायत के सचिव नारायण दास दम्माणी ने दी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page