Photo Source : BCCI Twitter Account

Share

स्पोर्ट्स डेस्क hellobikaner.in भारतीय क्रिकेट टीम 3 टेस्ट व 3 वनडे खेलने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। टीम के सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका पहुँच गए है इसका एक वीडियो BCCI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम यहाँ साउथ अफ्रीका से 3 टेस्ट व 3 वनडे खेलेगी। पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर, 2021 को सेंचूरियन में खेला जायेगा, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी, 2022 को जोहान्सबर्ग में वही तीसरा और अंतिम टेस्ट 11 से 15 जनवरी, 2022 को केप टाउन में खेला जायेगा।

टेस्ट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका से 3 वनडे खेलेगी। पहला वनडे 19 जनवरी 2022 को पार्ल में, दूसरा वनडे 21 जनवरी, 2022 को फिर पार्ल में ही खेला जायेगा वही तीसरा और अंतिम वनडे मैच 23 जनवरी, 2022 को केप टाउन में खेला जायेगा।

आपको बता दे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ही है। वही वनडे की कप्तानी से विराट को हटा दिया गया है। रोहित शर्मा को वनडे और T-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम को एक दिन के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page