hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, स्पोर्ट्स डेस्क।  क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अपनी लगातार 7वी जीत हासिल कर ली।  भारत ने आज मुंबई के वानखेड़े मैदान में श्रीलंका को 302 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में अपना विजय रथ कायम रखा है। भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जगह बना ली है।

 

 

 

भारत आज वर्ल्ड कप का अपना 7वा मुकाबला खेलने मुंबई के वानखेड़े मैदान में जब उतरी तो भारत के सामने थी श्रीलंका की टीम,  श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारत की शुरुवात ख़राब रही और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मात्र 4 रन बना कर मैच की दूसरी गेंद पर मधुशंका के शिकार हो गए।

 

रोहित के बाद मैदान पर आये विराट कोहली और गिल ने साथ मिलकर श्रीलंका के गेंदबाजों की गेंदों को जमकर रन बटोरे, सभी को यही लग रहा था आज विराट कोहली सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। विराट धीरे धीरे अपने 49 वे शतक की तरफ बढ़ रहे थे की अचानक निशंका की गेंद पर मधुशंका को कैच दे बैठे विराट ने 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

 

गिल भी अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 92 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस ने 82 रन मात्र 56 गेंदों में बनाये जिसमें 6 आसमानी छक्के भी शामिल है। के एल राहुल 21 और सूर्य कुमार ने 12 तो जडेजा ने 35 रनों का योगदान दिया भारत का कुल स्कोर 357 पहुच गया था। श्री लंका को जीतने के लिए 50 ओवरों में 358 रन बनाने थे।

 

 

श्रीलंका जब बल्लेबाजी करने उतरी तो गेंदबाजी का जिम्मा रोहित ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को सौपा। श्रीलंका के बल्लेबाज मुंबई की पिच को समझ पाते उससे पहले ही बुमराह ने भारत को पहला विकट दिला दिया। अब बारी थी सिराज की सिराज ने एक ही ओवर में श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को आउट कर मैच में भारत की पकड़ मजबूत कर दी।

जब रोहित ने गेंद मोहम्मद शामी की सौपी तो शामी ने भारत को अपने पहले ही ओवर में दो विकट दिला कर श्रीलंका के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 358 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम मात्र 55 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद शामी ने इस मैच में अपने पांच विकट लेकर भारत को विशाल जीत दिलाई। अब भारत 5 नवंबर को अफ्रीका से तो 12 नवंबर को नीदरलैंड से अपने आखरी दो लीग मुकाबले खेलेगा।

 

https://twitter.com/THORthayaar/status/1720103730467701111

About The Author

Share

You cannot copy content of this page