hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। हिन्दी व राजस्थानी के कवि-कथाकार संजय आचार्य वरुण के सद्य प्रकाशित बाल कहानी संग्रह ‘सुनो कहानी, पढ़ो कहानी’ का लोकार्पण रविवार, 5 नवम्बर 2023 को शाम पांच बजे किया जाएगा।

 

 

 

जुबिली नागरी भण्डार स्थित कला दीर्घा में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि-कथाकार मालचंद तिवाड़ी करेंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यंग्यकार- कथाकार बुलाकी शर्मा होंगे। कार्यक्रम का संयोजन ज्योतिप्रकाश रंगा करेंगे।

 

 

गौरतलब है कि सहज- सरल तरीके से बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करने वाले वरुण के इस कहानी संग्रह का प्रकाशन जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी और साहित्यागार प्रकाशन, जयपुर ने संयुक्त रूप से किया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page