hellobikaner.in

Share
जयपुर, hellobikaner.in राजस्थान की मुख्यसचिव ऊषा शर्मा ने विभिन्न भर्तियों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को बजट में घोषित भर्तियों की भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

 

शर्मा आज यहां शासन सचिवालय में वीसी के जरिये विभिन्न विभागों में लम्बित भर्ती संबंधी घोषणाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इन विभिन्न भर्तियों को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग, कार्मिक विभाग, राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन बोर्ड आपस में समन्वय कर चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले और भर्तियों की प्रक्रिया किसी भी स्तर पर लम्बित नहीं रहे। उन्होंने विभागों से बजट में घोषित भर्तियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

 

बैठक में कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमन्त गेरा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गृह विभाग, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने भी वीसी के माध्यम से भाग लिया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page