hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर नेटवर्क, www.hellobikaner.in,  लूणकरणसर, लोकेश बोहरा। महाशिवरात्रि पर्व पर आज सुबह से कस्बे के शिवालियों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव मंदिर हर हर महादेव के जय कारों से गूंज रहे थे। रात को विशेष पूजा होगी भक्ति जागरण आयोजन होंगे। शास्त्रों के अनुसार रात के चार पहर में शिव पूजन का विशेष महत्व बताया गया है।

 

 

 

 

ऐसे में मध्य रात्रि से शिव अनुष्ठान रात भर चलेंगे। सुबह के समय श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का घी दूध शहद चीनी व पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान रुद्राभिषेक के वेद मंत्र गूंजते रहे। शिव भक्तों ने बिल्व पत्र भगवान शिव पर अर्पित कर मन्नत मांगी। सुबह के समय अभिषेक के बाद पूजा व आरती की गई।

 

 

 

 

लूणकरणसर कालू रोड जाट धर्मशाला शिव मंदिर, ओसवाल भवन के पास प्राचीन शिवमठ मंदिर इसके बारे में कहा जाता है लूणकरणसर कस्बे से भी पुराना मंदिर है। वहां पर जीवित समाधि है लोग उसे चमत्कारी मानते हैं। तीसरा मंदिर पुराने मंडी के पास बाबू गिरी जी का मंदिर कहा जाता है वह भी चमत्कारी मंदिर बताया जाता है। इन मंदिरों में रात को जागरण होंगे पूजा अनुष्ठान का सिलसिला सुबह से शुरू हुआ था यह क्रम रात भर चलेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page