hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। आये दिन चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक घर में सेंधमारी करते हुए चांदी के सामान चुराकर सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया है।

 

 

इस सम्बन्ध में सदर पुलिस थाने में C-18 सादुलगंज के रहने वाले राजकुमार सिंघानिया ने अज्ञात सात/आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सिंघानिया ने बताया है की चोरों ने उसके घर में सेंधमारी करते हुए एक चांदी का जग, चार चांदी की गिलास चोरी कर ले गए। चोरों द्वारा प्रार्थी के सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया और घर के सभी कमरों में घुसकर पूरे घर को तहस-नहस कर दिया।

 

घटना घटना 27 अगस्त की रात को दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। सिंघानिया ने बताया कि चोरों ने उसके कम्प्यूटर से हार्ड डिस्क भी निकालकर ले गए। इस प्रकरण में सदर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page