helllobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                  अजमेर।  राजस्थान में अजमेर शहर के अलवरगेट थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर आज एक व्यक्ति का शव लहुलुहान हालत में मिला। रेलवे की पटरी पर शव मिलने से साफ है कि ट्रेन से कटने से अधेड़ की मृत्यु हुई है।

 

 

 

 

थाना निरीक्षक श्याम सिंह के अनुसार चौहानों का बेड़ा, धौलाभाटा रेलवे ट्रेक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी ट्रेन से कटने से मौत हुई है। मृतक का मुंह, पैर गला सभी कुछ खून से लथपथ है। मृतक के पास से कोई पहचान भी नहीं मिली है।

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के चीरघर में रखवा दिया है और क्षेत्रीय लोगों से घटना के विषय में जानकारी जुटाने के साथ , अज्ञात की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page