hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, hellobikaner.com,                      चूरू।  राजस्थान में चूरु जिले के सालासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 लाख 58 हजार 500 के जाली नोट बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि रविवार को नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास मिले पिट्ठू बैग से 5 लाख 58 हजार 500 के जाली नोट एवं एक लैपटॉप बरामद किया हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामकिशन (26) एवं अमित कुमार (30) सारोठिया थाना सदर सुजानगढ़ तथा बाबू लाल (30) थाना जसरासर जिला बीकानेर के रहने वाले हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page