hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, अमरावती।  गत 29 अगस्त को पूरे देश में “पुष्करणा दिवस” बड़ी धूमधाम से मनाया गया। महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले में रहने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज ने पुष्करणा दिवस के दिन मां उष्टवाहीनी पूजा अर्चना व आरती कर पुष्करणा दिवस मनाया।

 

 

अमरावती पुष्करणा फाऊंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद पुरोहित और समस्त पदाधिकारी तथा सभी समाज बंधुओं ने मिलकर पुष्करणा समाज प्रस्तावित पुष्करणा भवन एवम् परशुराम मन्दिर मौजे मोरांगना, भातकुली रोड़, अमरावती की जगह पर कुलदेवी मां उष्टवाहीनी की समाज के बुजुर्गो के हाथों विधिवत पूजा अर्चना कर आरती की गई।

 

सभी पुष्करणा के समाज बंधुओ ने अपने विचार रखे तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।  जिसमे समाज के गोकुल जी व्यास और ओंकार जी बोहरा के सौजन्य से बोरवेल खुदवाने का सहयोग दिया गया।

 

 

कुलदेवी मां उष्टवाहीनी की महाआरती के पश्चात समाज के लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया और समाज के कल्याण के लिए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

 

 

 

इस मौके पर पुष्करणा फाऊंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद पुरोहित, उपाध्यक्ष शशि व्यास, पवन छंगाणी, सचिव सतीश पुरोहित सह सचिव संजय छंगाणी, कोषाध्यक्ष उदय छंगाणी, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, जनसंपर्क अनिल पुरोहित , सभासद में जुगल व्यास, मुकेश छंगाणी(आर्वी), ललित छंगाणी, प्रकाश पनिया, सहित रवि छंगाणी, दर्शन पनिया, शिवकुमार छंगाणी, अरविंद व्यास, गिरिराज पुरोहित, गोकुल पनिया, रमेश छंगाणी, बल्लू छंगाणी,राजेश छंगाणी, गोकुल व्यास, वल्लभदास पुरोहित, रूपचंद पुरोहित,प्रियंक पुरोहित(लालू), अड. लक्ष्मीकांत पुरोहित, एड. सत्यनारायण छंगाणी, अशोक बोहरा, भरत बोहरा, दिनेश व्यास, दर्शन पनिया, आशीष पुरोहित, रजनीश पुरोहित(बिट्टू), नरेश छंगाणी, ओम छंगाणी, कपिल छंगाणी, गोलू व्यास, पंडित विक्रम व्यास, चिन्मय पुरोहित, अनुज पुरोहित,पृथ्वीराज छंगाणी, अक्षद पुरोहित (लड्डू), मदनमोहन छंगाणी, विनोद पुरोहित,कल्पेश छंगाणी, वेदांत छंगाणी, माधव छंगाणी, आशीष पुरोहित (नागपुर), संतोष टोंपे, निलेश नायडू, प्रवेश साहू तथा महिलाओं में अंजली छंगाणी, प्रीति पुरोहित, किरण पुरोहित, पुष्पा पुरोहित, महीमा पुरोहित, श्रुति पुरोहित, हेमलता छंगाणी, प्रमिला पुरोहित, सविता छंगाणी, ज्योति छंगाणी, श्वेता छंगाणी, पूजा छंगाणी,निशा पुरोहित, ज्योति छंगाणी, रुचिका पनिया, नम्रता व्यास, स्वीटी व्यास,परी पुरोहित, खुशबू छंगाणी, हर्षिता पुरोहित, किंजल छंगाणी सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page