Share

जयपुर hellobikaner.n प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 12वीं के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम आज आएगा।

 

 

परीक्षा परिणाम आने की जानकारी प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कल आपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर व फेसबुक पर पोस्ट कर दी। शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने बताया की 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

 

जानकारी के अनुसार इस बार इस विषयों में बच्चों का पासिंग परसेंटेज कम ही रहेगा। जानकार बताते है की पासिंग परसेंटेज कम रहने का मुख्य कारण कोरोना काल के दौरान परीक्षाएं नहीं होना है। आपको बता दें 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 32 हजार और कॉमर्स के लिए 27 हजार 339 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।

 

 

12वी वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के बाद 12वीं आर्टस का रिजल्ट का परिणाम जारी किया जायेगा।  वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के परीक्षार्थी आपना परिणाम www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दोपहर 2 बजे के बाद देख सकते है।

 

प्रदेश में अब 10वीं, 12वीं, 8वीं व कक्षा 5वीं के परिणाम आने बाकी है लेकिन राजस्थान के शिक्षा विभाग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट अपडेट नहीं हो रहा है।  शिक्षा विभाग के ट्विटर अकाउंट पर लास्ट पोस्ट 8 मार्च को पोस्ट की गई थी उसके बाद अभी तक इस अकाउंट पर कोई अपडेट नहीं आ रहे है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page