Share

चूरू (राजगढ़) श्याम जैन। राजगढ़ सादुलपुर के पिलानी मोड़ के पास स्थित एल्फा ब्यूटी पार्लर की संचालिका सीमा बागोरिया को ब्यूटीशियन अवॉर्ड मिला है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में 23 मई को हुए इंडिया फैशन एंड अवार्ड कंपटीशन में सीमा बागोरिया को बेस्ट ब्यूटीशियन (मेकअप आर्टिस्ट) का अवार्ड मिला है इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सीमा को अवार्ड प्रदान किया।

 

 

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र में यह पहला मौका है कि किसी ब्यूटीशियन के क्षेत्र में ऐसा अवार्ड मिला है यानी सीमा बागोरिया ऐसी पहली महिला ब्यूटीशियन है जिन्हें यह सम्मान मिला है।

 

 

 

अपनी धर्मपत्नी को यह सम्मान मिलने के उपलक्ष में शंकर बागोरिया अभावग्रस्त परिवारों के लिए चल रहे सेवा कार्यक्रम के लिए 1100-00 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page