hellobikaner.in

Share

चूरू, (राजगढ़) श्याम जैन। सादुलपुर में 25 मई को दोपहर बाद लूट जैसी एक वारदात हुई है। उसका शिकार हुए हैं राजगढ़ तहसील के खुड्डी गांव के गरीब किसान धर्मवीर, हालांकि अभी तक पुलिस को इस वारदात की सूचना नहीं दी गई तथा थानाधिकारी ने भी इस घटना के बारे में अन्नभिज्ञता व्यक्त की है।

 

ग्रामीण सूत्रों से घटना की जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार धर्मवीर राजगढ़ की कृषि उपज मंडी समिति में अपनी फसल बेचकर वापस गांव जा रहा था। उसके पास फसल की कीमत राशि भी थी। अब राशि कितनी थी यह तो पता नहीं चल पाया है मगर जब फसल बेची है तो राशि काफी होगी…?

 

धर्मवीर अपने गांव जाने के लिए मंडी के बाहर आया तो वहां पर अवैध रूप से चलने वाली जीप के शिकंजे में फंस गया। उसने खुड्डी की तरफ जाने वाली गाड़ी का पूछा तो एक कमांडर जीप गाड़ी आई। उसने चालक ने कहा कि हम खुड्डी की ओर ही जा रहे हैं। उस गाड़ी में पहले से ही तीन-चार लड़के बैठे हुए थे, तो विश्वास करके धर्मवीर भी गाड़ी में बैठ गया।

 

 

राजगढ़ से बाहर निकलते ही गाड़ी में सवार युवकों ने धर्मवीर के साथ मारपीट की गई तथा उसके रुपए छीन लिए। मारपीट में धर्मवीर बेहोश हो गया उसे राहगीरों ने देखा तथा व्यवस्था कर उसे राजगढ़ के राजकीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल उसे चूरू रेफर कर दिया गया। चूरू वालों ने भी रेफर कर दिया और अब धर्मवीर को हिसार ले जाया जा रहा है। अभी इतनी जानकारी ही मिल पाई है तथा पुलिस में कोई इत्तिला नहीं दी गई है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page