Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निवर्तमान अध्यक्ष एवं राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार शिवराज छंगाणी नहीं रहे।

 

छंगाणी ने गुरूवार को नत्थूसर गेट स्थित अपने पैतृक निवास पर आखिरी सांस ली। 86 वर्षीय छंगाणी ने राजस्थानी व हिंदी साहित्य की कई किताबें लिखी व उन्हें कई साहित्य पुरस्कारों से भी नवाजा गया था।

 

राजस्थानी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार और संत स्वभाव के पर्याय श्री शिवराज छंगाणी नहीं रहे। छंगानी ने अपने पूरे जीवन में 50 से अधिक कृतियों की रचना की । अपनी 86 वर्षीय जीवन यात्रा में वे राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे।

 

जानकारी के अनुसार छंगाणी की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे निवास स्थान फरसोलाई तलाई से रवाना होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page