hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,        बीकानेर।  बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाना इलाके में एक घर बुजुर्ग का शव मिलने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार शव आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है।

 

 

 

 

मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस पहुँच चुकी है और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया दिया है। पुलिस के अनुसार टीएम ऑडिटोरियम के पास एक मकान में लगभग 78 वर्षीय किसन स्वामी का शव मिला है। घर में मृतक अकेला ही रहता था। शव आठ से दस दिन पुराना है।

 

 

 

लोगों ने पिछले 7-8 दिनों से किसन स्वामी को दिखा नहीं तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। मगर दरवाजा नहीं खोला गया। इस पर पुलिस को इतल्ला दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो अंदर शव मिला।

 

 

 

घर में मृतक अकेला ही रहता था। मृतक के एक बेटे की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई, जिसके बाद पुत्रवधू अपने पीहर चली गई। पत्नी का भी देहांत हो चुका। दूसरा बेटा जोधपुर रहता है। ऐसे में वह घर में अकेला ही रहता था।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page