hello bikaner

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                                  जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सिरोही इकाई द्वारा सोमवार देर रात जालोर में कार्यवाही करते हुये अमर सिंह पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी एवं प्रतापराम हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की टोल फ्री हैल्प लाईन 1064 पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना करड़ा में दर्ज आबकारी अधिनियम के मुकदमें में मुलजिम नहीं बनाने एवं गिरफ्तार शुदा मुलजिम से हिरासत में मारपीट नहीं करने की एवज में अमर सिंह पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी एवं प्रतापाराम हैडकानिस्टेबल पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

 

 

 

 

जिस पर एसीबी, जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर सोमवार देर रात उनके द्वारा मय टीम पुलिस निरीक्षक पदमपाल सिंह एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुये अमर सिंह पुत्र अचल सिंह निवासी ग्राम चाणोद पुलिस थाना तखतगढ़, जिला पाली हाल पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर एवं प्रतापाराम पुत्र मूलाराम निवासी वाडा भाडवी, पुलिस थाना बागोड़ा, जिला जालोर हाल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर को परिवादी से 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

 

 

 

 

 

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page